बारां। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर गुरूनानक साहब को भी याद किया गया। कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि देश के नेहरू के जयंती अवसर पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजन एवं कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करते हुए विचार गोष्ठी आयोजित की तथा गुरूनानक जी को भी याद किया। विचार गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा ने कहा कि आजादी के लिये लडऩे वाले और संघर्ष करने वाले मुख्य महापुरुषों में से जवाहरलाल नेहरु एक थे, वे पंडित जवाहरलाल नेहरु के नाम से जाने जाते थे, जिन्होंने अपने भाषणों से लोगो का दिल जीत लिया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरु भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता के पहले और बाद में भारतीय राजनीति के मुख्य केंद्र बिंदु थे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम सुमन मिर्जापुर, पूर्व सभापति एवं उपाध्यक्ष राजेन्द्र भूमल्या, कैलाश पारस, शिवराज सिंह पलायथा, महासचिव बुुंदु भाई अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघल, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोटयह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी