जौनपुर। एक तरफ सरकार लोगों के स्वास्थ्य के लिये आये दिन नई नई योजनाएं शुरू कर रही है तो दूसरी तरफ विभाग के अधिकारी ही शासन की योजना पर पलीता लगा रहे हैं। इसका उदाहरण ब्लाक के जयरामपुर गांव में बना अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है। जो खुद बीमार चल रहा है। यहां के दर्जनों गांवों के मरीज इलाज के लिए परेशान हैं।
उप स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्डब्वाय, सभी लोग केन्द्र पर ताला बंद कर कई दिनों से गायब है। इलाज के लिये आने वाले मरीज रोज आते है और अस्पताल बन्द रहने पर बैरंग वापस चले जाते है।