khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 6:36 PM (IST)
होशियारपुर। मुगोवाल गांव में सोमवार को श्रीधर गर्ग समाज की ओर से श्रद्धा और प्रेम के साथ जठेरों के मेले का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी श्री रामायण पाठ के आयोजन के साथ भोग डाले गए। जिसके बाद सभी परिवारों ने हवन पूजा की और अपने पितरों की पूजा अर्चना की। साथ ही इस मौके पर हुए धार्मिक समागम में संत बाबा तुरियानंद और महात्मा बलवीर शास्त्री की ओर से आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर सुनील कुमार मिंटू, सुरेश श्रीधर, सुदेश कुमार, बलविंदर कुमार, पंडित कमल शर्मा, राकेश कुमार पंडित, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, निलंबर किशोर, प्रेम सागर, जय श्रीधर, दीपक कुमार दीपू, साहिल कुमार, ब्रिज भूषण, किरन बाला, ममता राणी, राज राणी, रवि कुमार और किशन देव सहित कई संगतें हाजिर थी।