jat reservation stir intensifies, rail-road traffic disrupted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाट आंदोलन:हरियाणा में यातायात बाधित

khaskhabar.com:
जाट आंदोलन:हरियाणा में यातायात बाधित
चंडीगढ। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय और कुछ अन्य संस्थानों के छात्र बुधवार को जाट आंदोलन के समर्थन में उतर आए जिससे सडक एवं रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुलिस ने जनता के लिए असुविधा उत्पन्न करने के आरोप में 1,000 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अन्य पिछडा वर्ग आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों को बातचीत के लिए बुलाया है। ये आंदोलन सोनीपत, भिवानी और हिसार जिलों तक फैल गया है। प्रभावित जिलों के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बुधवार को रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमें कई छात्रों ने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर नारेबाजी की।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement