Jashn in Congress morquee after test floor in Uttarakhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेसी खेमे में जश्न

khaskhabar.com:
उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेसी खेमे में जश्न
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में बहुमत परीक्षण के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने जीत का दावा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र, कांग्रेस और हरीश रावत के लिए बड़ी जीत है। उधर, बहुमत परीक्षण के बाद हरीश रावत भी काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा, ये उत्तराखंड की जीत है। कल तक सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करूंगा। एक नई शुरुआत करेंगे। हरीश रावत ने कहा, मैं अपनी पहली कही हुई बात को अब बदलना चाहता हूं। पहले जो मैं जंग छेडऩा चाहता था अब सबके साथ मिलकर चलना चाहता हूं। गुलाम नबी आजाद ने सुप्रीम कोर्ट को कहा शुक्रिया

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement