Jashn in Congress morquee after test floor in Uttarakhand Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेसी खेमे में जश्न

khaskhabar.com:
उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेसी खेमे में जश्न
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बहुमत परीक्षण कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया और कहा कि सर्वोच्च अदालत ने राज्य में लोकतंत्र को बचाया है। अब कोर्ट ही बताएगा कि नेता कौन होगा! उन्होंने कहा, विधानसभा में जो कुछ हुआ और राज्य के पूरे घटनाक्रम से भाजपा को एक सबक लेना चाहिए और दूसरे राज्यों में ऐसी स्थिति लाने से बचना चाहिए। यह देश के संविधान और लोकतंत्र की जीत है। केजरीवाल बोले- मोदी सरकार को तगड़ा झटका
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में जो हुआ वह भाजपा और मोदी सरकार के लिए तगड़ा झटका है। उम्मीद है कि अब वे दूसरी सरकारों के कामकाज में अड़ंगा नहीं लगाएंगे।
‘बीजेपी को शर्म आनी चाहिए’
उत्तराखंड में मौजूद कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कहा, कांग्रेस और पीडीएफ विधायकों ने एक साथ वोट किया, मुझे इस बात की खुशी है। बीजेपी ने जो किया उसके लिए उसे शर्म आनी चाहिए। हमारे विधायक छीनकर वे नैतिक जीत की बात कर रहे हैं।
बीजेपी विधायक ने लगाया आरोप
वहीं, बीजेपी विधायक गणेश जोशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने धनबल का प्रयोग किया। अगर हम पैसों का इस्तेमाल करते तो हम भी जीत सकते थे। कांग्रेस ने धनबल का प्रयोग किया, यही वजह है कि हम आंकड़ों के खेल में सदन के अंदर रह गए।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement