khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 7:26 PM (IST)
अबोहर। हजारों लोगों के काफिले को साथ लेकर सुनील जाखड़ ने अबोहर में रोड शो निकाला। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र भरा। प्रत्याशियों
के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद अब इस बात में कोई संशय नहीं
रहा कि विधानसभा चुनाव में शिअद भाजपा गठबंधन का पूरी तरह से सफाया हो
जायेगा। यह दावा आज नामांकन पत्र भरने के बाद तीन बार विजयी रहे कांग्रेस
विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने हकीकत राय चौक के पास विशाल जन
समूह को संबोधित करते हुए किया। निर्वाचन अधिकारी जसप्रीत सिंह को नामांकन
पत्र सौंपने के बाद श्री जाखड ने सर्वप्रथम बस अड्डा के सामने शहीद उधम
सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
रोड शो में अकाली सांसद शेर
सिंह घुबाया के बेटे व फाजिल्का से कांग्रेस प्रत्याशी दविन्द्र सिंह
घुबाया बल्लुआना क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक कामरेड
नत्थू राम भी शामिल हुए।