जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में सीआईडी और बॉर्डर इंटेलीजेंस पुलिस की
संयुक्त टीम ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक जासूस को गिरफ्तार
किया है। जांच टीम ने उसके पास से सिम कार्ड और संदिग्ध सामान बरामद किया
है। गौरतलब है कि राजस्थान के जैसलमैर, बीकानेर और गंगानगर पाकिस्तान की
सीमा से सटे क्षेत्र हैं। यहां पर यूं तो हमेशा से ही सीमा सुरक्षा बल की
निगाहें लगी रहती हैं, इसके साथ ही सेना की इंटेलिजेंस भी लगातार यहां पर
सक्रिय रहती है। फिर भी यहां पर पाकिस्तान के जासूसों के होने की आशंका हर
वक्त लगी रहती है जो सेना से जुडी संवेदनशील जानकारियों को दुश्मन देश को
सौंपते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि राजस्थान से पाकिस्तान का जासूस पकडा
गया है। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है।
जानकारी के अनुसार रविवार को
सीआईडीबीआई की टीम ने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पकडे गए जासूस सदीक खां की
निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए किशनगढ क्षेत्र से संदिग्ध जासूस हाजी खां
को गिरफ्तार किया है। जासूस को पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया है।