jaipur news : inter-state coordination meeting of 5 states will be held in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में होगी 5 राज्यों की एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 दिसम्बर 2017 11:27 PM (IST)
जयपुर में होगी 5 राज्यों की एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक
जयपुर। यूनिसेफ के सहयोग से राजस्थान पुलिस व सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी के बाल संरक्षण संस्थान (सीसीपी) द्वारा 5 राज्यों (बिहार, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान) के लिए हितधारकों के अंतरराज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन 16 दिसम्बर को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस ओ.पी. गल्होत्रा होंगे। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा ने बताया कि बाल श्रम को खत्म करने के लिए चुनौतियों का सामना कर रहे पुलिस, बाल अधिकार विभाग, श्रम विभाग, नागरिक समाज संगठनों को एक साथ बैठने की जरूरत है और प्रभावित बच्चों के कल्याण के लिए उनके प्रयासों के समन्वय के लिए एक रास्ता खोजना होगा। कुछ राज्यों ने रणनीतियों का विकास किया है। इन्ही मुद्दो पर 5 राज्यों बिहार, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मंथन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement