जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मीणा-मीना का विवाद कुछ लोगों ने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए खड़ा किया है, जबकि वास्तव में यह कोई विवाद है ही नहीं। कुछ राजनीतिक पार्टियां समाज को बांटकर लाभ लेना चाहती हैं । उन्होंने ही इस मामले को जटिल बनाने की कोशिश की। मीणा समाज किसी के बहकावे में नहीं आए और एकजुट रहकर देश और प्रदेश की तरक्की में भागीदार बने।
मुख्यमंत्री बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर मीणा-मीना विवाद के निस्तारण पर आभार जताने बड़ी संख्या में आए मीणा समाज के लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की पूरी जनता एक साथ नहीं होगी तो राजस्थान विकास के पथ पर नहीं बढ़ पाएगा और जब प्रदेश ही आगे नहीं बढ़ेगा तो किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर