उन्होंने कहा कि स्वार्थ से प्रेरित कुछ नेताओं ने ही मीणा-मीना विवाद को
पेचीदा बनाया, ताकि समाज चार हिस्सों में बंट जाए और वे उसका राजनीतिक
फायदा लें। उन्होंने कहा कि मीणा समाज पढ़ा-लिखा है। पूरी दुनिया में उसकी
पहचान है। समाज को इन बातों में आने के बजाय विकास के रास्ते पर चलना
चाहिए। राज्य सरकार हमेशा 36 की 36 कौमों के साथ खड़ी है और किसी भी समाज
के सामने परेशानी आती है तो वह उसके समाधान के लिए हमेशा तैयार है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें