Jaipur Idol 4 title-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जय किशन और कुलदीप रवलोत ने जीता जयपुर आइडल 4 का खिताब

khaskhabar.com: रविवार, 29 सितम्बर 2019 4:51 PM (IST)
जय किशन और कुलदीप रवलोत ने जीता जयपुर आइडल 4 का खिताब
जयपुर। जयपुर आइडल सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले का जामडोली स्थित एक रिसोर्ट में भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान देश विदेश में नाम कर चुके संगीतकार मामे खान, चुग्गे खान, रणजीत रजवाड़ा, दीपाली साठे, अख्तर ब्रदर्स, रिया भट्टाचार्य, दिव्य कुमार और हरीश मोयल ने अगला जयपुर आइडल चुनने के लिए कंटेस्टेंट्स के हुनर को परखा। जहां पहले राउंड में 17 सेमी फाइनलिस्ट्स ने जूरी की तरफ से दिए गए गानों को परफॉर्म किया। उनमें से चुने गए 7 कंटेस्टेंट्स ने दूसरे राउंड के लिए जगह बनाई, जिनसे से सीनियर केटेगरी में जय किशन और जूनियर केटेगरी में कुलदीप रवलोत ने जयपुर आइडल 4 का ताज अपने नाम किया। वहीं मनु गोस्वामी और अक्षरा मिश्रा सीनियर और जूनियर केटेगरी में फर्स्ट रनर अप रहे। सभी विनर्स को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी, धन राशि के साथ ही वुडहोल प्रोडक्शन से वीडियो एल्बम में अपनी आवाज़ देने का मौका मिला और सीनियर जूनियर केटेगिरी से चुने गए दोनों रनरअप को आरजे रिकार्ड्स द्वारा ऑडियो रिलीज़ का मौका मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement