Jaipur Discom Managing Director did flagging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुराना पावर हाउस परिसर में जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक ने किया झंडारोहण

khaskhabar.com: शनिवार, 26 जनवरी 2019 7:45 PM (IST)
पुराना पावर हाउस परिसर में जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक ने किया झंडारोहण
जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को सुबह दस बजे जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक ऐ. के. गुप्ता ने पुराना पावर हाउस स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के प्रांगण में झंडारोहण किया। समारोह में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जयपुर डिस्कॉम के 63 अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जयपुर डिस्कॉम के निदेशक तकनीकी व निदेशक वित्त, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता, मुख्य कार्मिक अधिकारी, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौजूद थे ।

समारोह में प्रबंध निदेशक ऐ. के. गुप्ता ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ ही यह भी जरूरी है कि उनकी शिकायतों का समाधान समय पर किया जाए ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement