अजमेर। लोहाखान कॉलोनी में नवरात्रि पर शनिवार को बही धार्मिक बयार में हिंदु और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर आनंद उठाया। अजमेर के भजन गायक जॉन अजमेरी की बेटी पर आधारित भजनों की प्रस्तुति पर कई लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े।
कॉलोनी में आयोजित मां भगवती के विशाल जागरण माता के भजन गायकों ने भजनों के साथ बेटी बचाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कई भजन बेटी के लिए बेटी पर भी प्रस्तुत किए गए। भजनों की सैकड़ों भक्तजनों ने सराहना की। इस दौरान कई बेटियों और भक्तजनों ने नाच-गाकर गायक कलाकारों का साथ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा के भजनों का आनंद लिया।