IRCTC Money Laundering Case: Hearing to Frame Charges Against Lalu, Rabri Devi, and Tejashwi Delayed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय करने की सुनवाई टली

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 11:47 AM (IST)
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय करने की सुनवाई टली
नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में औपचारिक रूप से आरोप तय करने की सुनवाई टल गई है। इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव आरोपी हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। राउज एवन्यू कोर्ट ने कहा कि मामले में कुछ आरोपियों द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में चार्ज फ्रेम करने के आदेश को चुनौती दी गई है, जिस पर सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में होनी है। ऐसे में राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले की 4 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। इस साल सितंबर में राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। अदालत ने माना कि उनके खिलाफ 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' के प्रावधानों के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है। अदालत ने इस मामले में सात आरोपियों को आरोपमुक्त भी कर दिया है।
ईडी के अनुसार, आरोपी 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के होटलों के संचालन के लिए ठेके देने में हुई कथित अनियमितताओं से प्राप्त अवैध धन को ठिकाने लगाने में शामिल थे।
केंद्रीय जांच एजेंसी का आरोप है कि होटल के रखरखाव के ठेके राजद प्रमुख के करीबी सहयोगियों से जुड़ी एक निजी कंपनी को दिए गए, जिसमें तय नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके बदले में, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों से जुड़ी एक 'बेनामी' कंपनी के जरिए तीन एकड़ की बेशकीमती जमीन हासिल की गई।
यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज किए गए एक मूल अपराध (प्रेडिकेट ऑफेंस) से जुड़ा है।
लालू प्रसाद यादव ने इन आरोपों का लगातार खंडन किया है और उनका कहना है कि आईआरसीटीसी होटलों के लिए टेंडर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से दिए गए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement