INTUC State President Started wayfaring in Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में इंटक प्रदेशाध्यक्ष श्रीमाली ने शुरू की श्रम शक्ति पदयात्रा

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 जनवरी 2017 12:31 PM (IST)
उदयपुर में इंटक प्रदेशाध्यक्ष श्रीमाली ने शुरू की श्रम शक्ति पदयात्रा
उदयपुर। डबोक के समीप सीमेंट फैक्ट्री के फिर से शुरू होने पर मंगलवार को इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली की ओर से श्रम शक्ति पदयात्रा निकाली गई। दरअसल 14 वर्ष पहले सीमेंट फैक्ट्री किन्हीं कारणों से बंद कर दी गई थी। जिसके बाद से कई बार इसे शुरू करने के प्रयास भी हुए लेकिन, नही हो पाई। इसी दौरान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमाली ने बंद पड़ी फैक्ट्री में नव चंडी अनुष्ठान कर फैक्ट्री शुरू हो जाने पर धूणी माता शक्तिपीठ तक नंगे पैर पदयात्रा निकालने की घोषणा की गई थी। इसी के चलते मंगलवार को इसका आयोजन किया गया। चेतक सर्किल स्थित इंटक कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीमाली का स्वागत किया। पदयात्रा शुरू करने के बाद श्रीमाली ने बताया कि श्रमिकों के लिए बने कानूनों मे वर्ष 2007 के बाद जिस तरह से सरकारों ने बदलाव किए उससे श्रमिकों को भारी नुकसान हुआ है। जो अधिनियम बने हैं वह पूरी तरह से कम्पनियों के मालिकों के हित में हंै। वहीं इस श्रम शक्ति पदयात्रा के माध्यम से सरकारों को श्रमिकों की शक्तियों से अवगत कराना है। इंटक के संस्थापक दुर्गा शंकर दुर्गावत की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में इंटक की ओर से किए जा रहे कार्यों को उनको समर्पित करना है।

[@ इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement