Interesting hockey match at Talent search game competition in Baran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता हॉकी में हुए रोचक मुकाबले

khaskhabar.com: रविवार, 31 दिसम्बर 2017 2:36 PM (IST)
प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता हॉकी में हुए रोचक मुकाबले
बारां। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च खेलकूद प्रतियोगिता कोटा रोड स्थित खेल स्टेडियम में हॉकी छात्र-छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रामपाल मेघवाल, विशेष अतिथि व मार्गदर्शक ओलंपियन अशोक ध्यानचंद थे तथा अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ एस पी सिंह ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व खेल अधिकारी बृज मोहन सिंह, भाजपा मीडिया प्रमुख राजेंद्र शर्मा ,बद्री प्रसाद मेघवाल आदि उपस्थित थे। जिन्होंने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को विभागीय नियमानुसार प्रथम को तीन सौ, द्वितीय को दौ सो व तीसरे स्थान वाले खिलाडी को सो रुपऐ का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि आप अनुशासन में रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलो के क्षेत्र में भी अपना निर्माण करें तथा अपने व्यक्तित्व का विकास करें। वही विधायक रामपाल मेघवाल ने कहा कि खेल मानव विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाता है खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। वही ओलिंपियन अशोक ध्यानचंद ने कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं और उसके अनुरुप कार्य करें तभी सफलता मिल सकती है निपुणता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास आवश्यक है । रविवार को टेबल टेनिस के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके पूर्व अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पर पधारने पर जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, सचिव अरविंद त्यागी, मार्गदर्शक हरि नारायण सिंह आदि ने अशोक ध्यानचंद जी का साफा और शॉल के माध्यम से अभिनंदन किया वही खेल कोच मूलचंद शर्मा, प्रहलाद सिंह ,सतीश सिंह,शुभम शर्मा,अमित मदान,बंजरग,मनीष पोटर ने भी स्वागत किया। यह रहे परिणाम
खेल अधिकारी विशाल सिंह ने बताया की हॉकी छात्र वर्ग में सीसवाली प्रथम,न्यू अल्फा द्वितीय व तीसरे स्थान पर कोटा रोड स्कूल बारां व सेंट पॉल की टीम सयुंक्त रही। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान गर्ल्स स्कूल बारां द्वितीय ओल्ड अल्फा स्कूल , तीसरा स्थान सेंट पॉल ने प्राप्त किया। सभी विजेता व उप विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शारीरिक शिक्षक संघ ने किया अशोक ध्यानचंद का स्वागत हॉकी के महान खिलाड़ी ओलंपियन अशोक ध्यानचंद के बारां आगमन पर बारां जिला शारीरिक शिक्षक संघ ओर जिले के खिलाड़ी की ओर से उन का भव्य स्वागत किया गया संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, खेल कोच मूलचंद शर्मा, किरण सिंह, नीलम कपूर, आत्माराम मीणा, नरेंद्र तिवारी, महेश दाधीच, दिनेश नगर ,महेश मेहता ने अशोक ध्यानचंद का भव्य स्वागत किया। वही संघ की ओर से विधायक रामपाल मेघवाल को जिले में आधारभूत सुविधा युक्त खेल स्टेडियम बनाने का निवेदन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement