Advertisement
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का चिन्हिकरण शीघ्र करने के निर्देश

सिन्हा ने जिला रसद अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लाभार्थियों के चयन के दौरान यह भी ध्यान रखें कि लाभार्थी न केवल कनेक्शनधारी हों बल्कि कनेक्शन का सक्रिय उपयोग कर रहा हो। लाभार्थियों द्वारा कनेक्शन तिथि से अब तक रिफिल करवाए गए सिलेण्डर्स की संख्या का भी ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा ’’आशान्वित जिलों’’ (जैसलमेर, धौलपुर, बारां, सिरोही एवं करौली) द्वारा प्रतिनिधियों के चयन के दौरान समस्त वर्गों को समूचित प्रतिनिधित्व दिए जाने का विशेष ध्यान रखा जाए।
शासन सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन्स ग्राम स्वराज अभियान प्रथम एवं द्वितीय में प्राथमिकता से रिलीज किए गए हैं तथा न्याय आपके द्वार अभियान में भी कनेक्शन्स दिए गए हैं। सहभागियों के चयन के दौरान जिले में तेल कम्पनियों के जिला नोडल अधिकारी का सहयोग भी लिया जाए ताकि वास्तविक उपयोगकर्ता लाभार्थियों के चयन में सुविधा हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


