khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 1:50 PM (IST)
चंबा। पुलिस ने आज सुबह ही दुकानों के बाहर दुकानदारों के सामान को हटाते हुए इन सभी व्यापारियों को चेताया है कि वह अपने सामान को दुकानों के भीतर ही रखे न की सड़क पर। अगर फिर भी दुकानदार नहीं मानते तो उनका सड़क पर रखा सारा सामान जब्त कर लिया जायेगा। गौरतलब है कि दुकानदारों की मनमानी अब इतनी हद तक बढ़ चुकी है कि कुछ एक दुकानदार कानून को ढेंगा दिखाते अपनी सारी दुकानदारी बीच सड़क में ही चलाते है। इसके दूसरी ओर, कुछ सडकों के बीच फेरी लगाते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। ऐसे लोगों पर कार्यवाही करते हुए आज पुलिस ने इन्हें सड़कों से हटाते हुए अपना सामान दुकान तक ही सीमित रखने को कहा।
ऐसे में जो लोग केवल फेरी या ठेला गाडी लेकर अपनी दुकान सड़कों पर चलाते हैं, उन्होंने पुलिस पर कई दुकानदारों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बताया है कि पुलिस कुछ दुकानदार जिन्होंने अपना सामान दुकान से काफी आगे तक फैला रखा है, उन्हें कुछ कहने या चेताने के बजाए छोटे-मोटे दुकानदारों पर अपना जोर चला रही है। कुछ फेरी वालों का कहना है कि उनकी दुकान तो चलती-फिरती दुकान है, जिससे न यातायात रूकता है और न ही बाधित होता है। इसके बाद भी उन्हें हटाया जा रहा है। इसके उलट, मुख्य बाजार में लगी दर्जनों गाड़ियों के साथ भारी तादाद में लगे दो पहिया मोटरसाईकिल सुबह से लेकर शाम तक खड़े रहते है, उनका न तो चालान होता है और नही कोई कार्यवाही।