Inspector of Narcotics Bureau Chittorgarh and broker arrested taking bribe of Rs 3 lakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ के निरीक्षक और दलाल 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 नवम्बर 2024 1:06 PM (IST)
नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ के निरीक्षक और दलाल 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने पर सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) चित्तौड़गढ़ के निरीक्षक एवं मधस्थ्य व्यक्ति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) के आरोपी निरीक्षक एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 20 नवंबर 2024 को मामला दर्ज किया। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से उसके/उसके क्लिनिक के विरुद्ध मामले के निपटारे के लिए 20 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। जब शिकायतकर्ता इतनी रकम देने को तैयार नहीं हुआ तो बाद में आरोपियों ने 8 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। इस पर सीबीआई ने जाल बिछाया और चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में सीबीएन के आरोपी निरीक्षक की ओर से 03 लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार करने के दौरान आरोपी मधस्थ्य व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। इसके पश्चात, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने चित्तौड़गढ़ एवं बीकानेर (राजस्थान) में आरोपी निरीक्षक के आवासीय व कार्यालय परिसरों की तलाशी ली, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। इस मामले में जाँच जारी हैl

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement