नूंह । सोमवार
को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर नूंह अनाज मंडी में किसानों से
बातचीत के लिए पहुंच गए। अनाज मंडी में कई - कई दिन तक गेंहूं खरीद नहीं
होने , पीने के पानी की किल्लत , किसानों को रेस्ट हाउस की सुविधा नहीं
मिलने से लेकर नमी की वजह से कम दामों पर गेंहूं की खरीद की बात सामने आने
पर उन्होंने भाजपा सरकार को खरी खोटी सुनाई।
अशोक तंवर ने पत्रकारों से
बातचीत में कहा कि भाजपा ऑनलाइन फसल खरीद की बात करती थी , आज किसानों को
ऑनलाइन भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है। भाजपा कहती कुछ है और करती है।
किसानों को कोई सुविधा अनाज मंडी में नहीं मिल पा रही है। प्रदेशाध्यक्ष
काफी देर तक आढ़तियों से बातचीत को लेकर अनाज मंडी नूंह में डटे रहे , लेकिन
कोई नहीं आया। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी भाजपा सरकार को
किसान विरोधी बताते हुए जमकर खरी - खोटी सुनाई। यादव बोले कि ऑनलाइन खरीद
की बात करते थे , आज किसान की सुध लेने वाला कोई नहीं है। गेंहू के अलावा
सरसों की खरीद में भी अव्यवस्था का आलम देखने को मिला है।