Inspection of skill development training camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 7:54 PM (IST)
कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर की ओर से इंद्रा काॅलोनी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर आठ में बालक बालिकाओं के कौशल विकास को बढ़ाने और प्रोत्साहित करने की दिशा में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र रिणवां ने भी शिविर का निरीक्षण किया और वहां चल रही सिलाई, ब्यूटीशियंस, पीओपी, मेहंदी, ड्राइंग-पेंटिंग, संगीत, रंगोली, नृत्य, कला, डांस, योगा, जिम्नास्टिक, जुडो कराटे और कंप्यूटर क्लासों का निरीक्षण किया और प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। इस अवसर पर रिणवां ने कहा कि भारत स्काउट व गाइड का ये प्रयास बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। शिविर का परिचय देते हुए सीओ स्काउट पवन कुमार पाण्डर ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विषयों में कुल 501 सम्भागी भाग ले रहे है। इस अवसर पर शिविर स्टाफ, रोवर लीडर प्रेम गंभीर, गौरी शंकर, बजरंग शर्मा और स्काउट मास्टर सुनील शर्मा भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement