Innocent twin daughters left unclaimed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जुड़वां मासूम बेटियों को पांच हजार रुपए और दूध के साथ लावारिस छोड़ा

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 6:09 PM (IST)
जुड़वां मासूम बेटियों को पांच हजार रुपए और दूध के साथ लावारिस छोड़ा
पानीपत। शहर के सेक्टर-12 में एक डॉक्टर के घर के बाहर कोई बुधवार देर रात एक टोकरी में जुड़वां मासूम बेटियों को लावारिस छोड़ गया। टोकरी में पांच हजार रुपए और दूध भी रखा हुआ मिला है। इन बच्चियों के कपड़ों से ये अच्छे परिवार की लग रही हैं। पुलिस ने लोगों की सहायता से दोनों बच्चियों को देर रात सिविल अस्पताल के चाइल्ड हेल्थ केयर में भर्ती कराया है। अभी उनके परिजनों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-12 निवासी डॉक्टर हितेश के मकान नंबर-935 के बाहर कोई व्यक्ति रात करीब 10 बजे दो मासूम बेटियों को छोड़ कर चला गया। डॉक्टर ने जब देर रात घर के बाहर दोनों बच्चियों को देखा तो उन्होंने पड़ोसियों को बुला लिया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो टोकरी में तकिए, तोलिया, 1000 के पांच नोट, दूध और ब्रांडेड कंपनी के कपड़े रखे मिले। सामान्य हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आलोक जैन का कहना है कि पुलिस करीब 11 बजे इन बच्चियों को लेकर आई थी। दोनों बच्चियां जुड़वां हैं और दो दिन पहले ही जन्मी हैं। दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस उनके परिजनों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement