Advertisement
हरियाणा की राजनीति से साफ हुई इनेलो, चौटाला परिवार का वजूद अभी भी कायम

दिवंगत देवीलाल के बड़े पड़पोते व नवगठित जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने जींद जिले की उचाना कलां से जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह की पत्नी व मौजूदा विधायक प्रेमलता (59) को मात दी।
जजपा ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा।
दुष्यंत के चाचा और देवीलाल के पोते अभय सिंह चौटाला ने सिरसा की ऐलनाबाद सीट बरकरार रखी है।
दुष्यंत की मां नैना चौटाला जजपा के टिकट पर भिवानी जिले के बड़हरा से जीतीं हैं।
भाजपा ने सिरसा जिले के डबवाली से देवीलाल के पोते आदित्य देवी लाल को मैदान में उतारा, लेकिन वह कांग्रेस के अमित सिहाग से हार गए।
दुष्यंत ने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक किया है। वह दिसंबर 2018 में चौटाला परिवार में पनपे मनमुटाव के बाद अलग हो गए।
पूर्व सांसद दुष्यंत के पिता अजय चौटाला चार बार के मुख्यमंत्री और इनेलो अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे हैं।
अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार बनाने में हाथ मिलाने की पेशकश को ठुकरा दिया।
चौटाला ने मीडिया से कहा, "मेरी पार्टी कभी भी कांग्रेस का समर्थन नहीं करेगी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


