Information given about various apps for voter awareness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वोटर जागरूकता के लिए दी विभिन्न एप्स की जानकारी

khaskhabar.com: बुधवार, 13 सितम्बर 2023 7:07 PM (IST)
वोटर जागरूकता के लिए दी विभिन्न एप्स की जानकारी
चूरू। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में विद्यालय के कैम्पस एम्बेसडर सौम्य वशिष्ठ ने स्कूल के विद्यार्थियों को आगामी चुनाव के दृष्टिगत चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव से संबंधित एप्स की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों ने एप्प डाउनलोड किए। सौम्य ने विद्यार्थियों को सक्षम एप , वोटर हेल्पलाइन एप, केवाईसी (नो योर कंडीडेट्स) एप तथा सी -विजिल एप्स के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी एवं साथ ही सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया की इन एप्स के बारे में जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों से साझा करें । इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेश कुमार सोनी ने ब्रांड एंबेसडर नियुक्त होने पर छात्र सौम्य वशिष्ठ को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त करत हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में चुनाव संबंधी जानकारी प्रसारित होने से लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में सहायता मिलेगी।
स्वीप प्रकोष्ठ के सहायक नोडल अधिकारी शांतनु डाबी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं ।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नंदलाल, व्याख्याता रमेश पूनिया, रमेश बेनीवाल, वरिष्ठ अध्यापक नारायण सिंह ने भी विद्यार्थियों को चुनाव संबंधी विभिन्न जानकारियां दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement