Information given about safe process for job abroad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विदेश में नौकरी के लिए सुरक्षित प्रक्रिया की जानकारी दी

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 6:32 PM (IST)
विदेश में नौकरी के लिए सुरक्षित प्रक्रिया की जानकारी दी
चूरू। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) की ओर से सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान युवाओं को विदेशी नौकरी के लिए सुरक्षित और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। इस शिविर में ओवरसीज प्लेसमेंट ब्यूरो (ओपीबी) के प्रतिनिधि ने सुरक्षित और कानूनी प्रवास के महत्व पर प्रकाश डाला और यात्रा के दौरान ध्यान रखने योग्य मुद्दों पर चर्चा की। आरएसएलडीसी के सहायक प्रबंधक रमेश सांभरिया ने बताया कि आरएसएलडीसी राजस्थान के युवाओं को सुरक्षित और विश्वसनीय नौकरी की तलाश में विदेश जाने के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। जिला कौशल सलाहकार जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य युवाओं को विदेशी नौकरी के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना और उन्हें सुरक्षित और कानूनी प्रवास के तरीके से अवगत कराना था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement