Information about the harm caused by intoxication-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशे से होने वाले नुकसान की दी जानकारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अगस्त 2023 8:42 PM (IST)
नशे से होने वाले नुकसान की दी जानकारी
चूरू। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला सिविल राइट सोसायटी चूरू के संयुक्त तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार नशामुक्ति जन जागरण कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंटवालिया के सभागार में गुरुवार को आयोजित किया। मुख्य वक्ता जिला विधिक चेतना समिति के सदस्य और सिविल राइट सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने बच्चों को संस्कारित शिक्षा के साथ बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। प्रजापति ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रखोगे बचपन में तो बूढ़े हो जाओगे पचपन में। उन्होंने बच्चों को प्रातः जल्दी उठने के साथ स्वस्थ रहो, मस्त रहो पढ़ते रहो, आगे बढ़ते रहो’ का नाम दिया। प्रजापति ने अपनी स्वरचित राजस्थानी कविता ‘बाबुल कठै परणाई रे, नौकरानी समझे समझे पराई रे’ से सीख लेने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुनील शर्मा ने की। कार्यक्रम में समाज सेवी डूंगरसिंह, लोकेश मेघवाल, नरेश, अमित आदि ने आगंतुकों का स्वागत किया। शाला स्टाफ मनोज, सविता पूनिया, जगदेवी, लीलावती, राजवीरसिंह, राजबाला, रेणु, किरण कुमावत, सन्तोष मीणा, सुगनाराम, सुनीता चौधरी, अनीता, पूनम, पिंकी, संजय कुमारी ने सहभागिता दी । कार्यक्रम का संचालन वासुदेव शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement