मेले के संयोजक महेंद्र कुमार खुराना ने बताया कि इसका उदघाटन 16 सितंबर
को
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु करेंगे। उदघाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री
श्रीमती स्मृति ईरानी, राजस्थान के उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद रहेंगे। 17 सितंबर को
वित्तमंत्री अरुण जेटली, एमएसएमई मंत्री मंत्री कलराज मिश्रा, मुख्यमंत्री
वसुंधरा राजे, अर्जुनराम मेघवाल शामिल होंगे।
19 को केन्द्रीय
मंत्री वीरेन्द्र सिंह और पीपी चौधरी आएंगे। 19 को समापन समारोह में
केन्द्रीय रसायन मंत्री अनंत कुमार और वाणिज्य और कॉमर्स मंत्री निर्मला
सीतारमण शामिल होंगी।
लघु उद्योग भारती
के अध्यक्ष ओम प्रकाश मित्तल ने बताया कि ये प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी
औद्योगिक प्रदर्शनी होगी। इस प्रदर्शनी में 400 से अधिक स्टॉल लगेंगे। साथ
ही पहली बार रक्षा विभाग इस फेयर में अपनी भागीदारी निभाने जा रहा है।