जयपुर ।
इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर- उद्योग दर्शन की सफलता के लिए 14 सितंबर को
सीतापुरा जेईसीसी में सुबह साढ़े दस बजे भूमि पूजन किया गया।
होगा। लघु उद्योग भारती
के अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल ने बताया कि इस फेयर में भाग लेने के लिए 400 स्टालों की बुकिंग हो चुकी है। भारत सरकार के सभी मंत्रालय अपनी स्टाल लगाएंगे। इसके अलावा एमएसएमई, बैंक, सावर्जनिक क्षेत्र की कंपनियां शामिल होगी। स्टार्ट अप के लिए भी अलग से सेक्शन रखा गया है। इसमें शामिल होने वाले स्टार्ट अप्स में सबसे बेहतर आईडिया वाले तीन स्टार्ट अप्स को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें एक लाख, पचास हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। फेयर में बी टू बी और बी टू सी के सेशन भी रखे गए हैं।