भारतीय सेना ने किया सरोवरों का कायाकल्प, देखें तस्वीरें
khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2023 12:41 PM (IST)
कोणार्क कोर के तत्वाधान में अमृत सरोवर परियोजना के अन्तर्गत
राजस्थान और गुजरात के 25 स्थानों पर कायाकल्प और विकास का कार्य प्रगति पर
है। यह कार्य कोणार्क कोर के इंजीनियरों द्वारा अपने भारी संसाधनों का
उपयोग करते हुए मौजूदा सरोवरों की सफाई, चौड़ा और गहरा करने में किया गया
है। एक परियोजना में डेजर्ट कोर के अंतर्गत सेना के इंजीनियर्स ने
स्थानीय लोगों को 4000 वर्ग मीटर जलाशय के निर्माण में सक्रिय रूप से
सहायता प्रदान की, जिससे हजारों जलीय और लुप्तप्राय पक्षियों विशेष रूप से
ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के अस्तित्व को बचाने में मदद मिली।