indian air force Chetak helicopter crashes in Allahabad, pilots safe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इलाहाबाद में वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 11:28 AM (IST)
इलाहाबाद में वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में वायुसेना का चेतक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। घटना इलाहबाद के कौशाम्बी जिले की है। चेतक हेलिकॉप्टर लैंड कराने के दौरान क्रैश हुआ। हादसे में हेलिकॉप्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बच गए हंै। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतक हेलिकॉप्टर ने सेना की रूटीन ट्रेनिंग के लिए उडान भरी थी। हेलिकॉप्टर ने बमरौली एयरबेस से उडान भरी थी। पायलट ने हेलिकॉप्टर को लैंड कराने की काफी कोशिश की लेकिन हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। वायुसेना के प्रवक्ता का कहना है कि हेलिकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उडान पर था और इलाहाबाद में बामरौली के निकट इसमे तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने हेलिकॉप्टर को उतारने की काफी कोशिश की जमीन छूते ही हेलिकॉप्टर पलट गया। दोनों पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। सेना के सूत्रों के मुताबिक तकनीकी खराबी से हेलिकॉप्टर का इंजन बंद होने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिये गये है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement