भुवनेश्वर। भारत ने बुधवार को घरेलू स्तर पर विकसित परमाणु सक्षम पृथ्वी-2
मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान यह मिसाइल 1,000
किलो के मुखास्त्र के साथ 350 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को भेदने सकता है।
सतह से सतह पर मार करनेवाली इस बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के तट
पर चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से किया गया। यह
परीक्षण सेना द्वारा इसकी जांच के लिए किया गया।