india first time, tiger spotted at 12000ft in Uttarakhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश में पहली बार 12 हजार फुट की ऊंचाई पर दिखा बाघ

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 4:27 PM (IST)
देश में पहली बार 12 हजार फुट की ऊंचाई पर दिखा बाघ
देहरादून। देश में पहली बार 12,000 फुट की ऊंचाई पर बाघ दिखाई दिया। इस खबर से वन्यजीव विशेषज्ञ काफी रोमांचित हैं। कैमरा की तस्वीरों में इस बाघ को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित असकोट के ऊपरी इलाकों में टहलते हुए देखा गया है। इतनी ऊंचाई पर स्थित इलाकों में बाघ नहीं पाए जाते हैं। आमतौर पर बर्फ में रहने वाले तेंदुए ही इस ऊंचाई पर रहते हैं। जंगल में लगे कैमरा ने इस बाघ की तस्वीर कैद की है। इससे पहले, सिक्किम में 10 हजार फीट ऊंचे इलाके में रॉयल बंगाल टाइगर के पगमार्क मिले थे। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, देहरादून के वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट के साइंटिस्ट बिलाल हबीब ने बताया- भारत में इतनी ऊंचाई पर किसी टाइगर के होने की यह पहली जानकारी है। ब्रिटेन से जुड़े कुछ डॉक्युमेंट्स हैं, जिनमें इतनी ऊंचाई पर टाइगर देखे जाने का जिक्र है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement