दिल के मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है,
रोग से ऐसे बचें...
khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 11:11 AM (IST)
आगरा। खानपान, रहनसहन और भागदौड़
भरी जिंदगी से लगातार दिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यही कारण है कि पूरी
दुनिया में भारत हृदय रोगियों के मामले में तीसरे नंबर पर है। हृदय को तंदरुस्त
रखने की क्षमता लगातार कम होती जा रही है। इस बदलते दौर में भागमभाग की जिंदगी से
दिल के मरीज बढ़ रहे हैं। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया में ह्रदय
रोगियों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। पहले की जीवनशैली में ह्रदय को तंदरुस्त
रखने की जहां क्षमता थी, अब ऐसा नहीं है।