increased in night curfew on the Indo-Pak border -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत-पाक सीमा पर रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि बढ़ी

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 जनवरी 2017 7:12 PM (IST)
भारत-पाक सीमा पर रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि बढ़ी
बीकानेर। जिले से लगने वाली भारत-पाकिस्तान सीमा पर तस्करी, घुसपैठ व शरारती तत्वों के प्रवेश व अन्य अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए जिला मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश ने सीमावर्ती क्षेत्र में रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि 2 माह बढ़ा दी है। जिला मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश की ओर से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी आदेश में बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति विचरण पर प्रतिबंध रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत एक माह के साधारण कारावास की सजा व 200 रुपए का जुर्माना किया जाएगा। आदेश में बीकानेर जिले से भारत-पाकिस्तान सीमा के पास लगते दो किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले निवासियों व उस क्षेत्र में प्रवेश व विचरणग करने वाले समस्त निवासियों को सख्त चेतावनी व आदेश दिए गए हैं कि वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना गमनागमन व विचरण नहीं करेंगे। खेत की सिंचाई आदि आवश्यक कार्य के लिए समीपस्थ बीएसएफ, बीओपी से वैध अनुमति ली जा सकती है। जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के बज्जू, पूगल, खाजूवाला एवं छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित पीसीओ संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण इंद्राज करें। किसी भी व्यक्ति को अपने बूथ से पाकिस्तान के टेलीफोन कोड 0092 पर किसी भी व्यक्ति को वार्ता नहीं कराएं। बूथ संचालक प्रति सप्ताह संबंधित तहसीलदारों एवं थानों के प्रभारियों को इसकी सूचना देंगे तथा संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा टेलीफोन करने पर इसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे।
आदेश में बीकानेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से समस्त मोबाइल कंपनियों द्वारा स्थापित कार्यालयों, अधिकृत दुकानों, काउंटरों पर नई सिम बेचने से पूर्व उपयोगकर्ता से उसकी पूर्ण पहचान के प्रमाण पत्रों की हस्ताक्षरयुक्त सुस्पष्ट छाया प्रति आवश्यक रूप से लेने तथा मूल पत्रों से आवश्यक रूप से मिलान करने के बाद एक्टीवेट करने के निर्देश दिए।

[@ गर्ल्स के उत्साह, उमंग और उत्सव में खिली दिल की धडक़न]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement