Increased frequency of 500 buses on Diwali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपावली पर 500 बसों के फेरे बढ़ाए गए

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 12:20 PM (IST)
दीपावली पर 500 बसों के फेरे बढ़ाए गए
आगरा। दीपावली के त्योहार के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। पांच दिन तक चलने वाले दीपोत्सव के लिए भारी संख्या में यात्रियों की भीड़ निकलेगी। भीड़ के मद्देनजर परिवहन विभाग आगरा परिक्षेत्र ने करीब 500 बसों के फेरे की संख्या बढ़ाई है। शुक्रवार से चार नवंबर तक यात्रियों को ये सुविधा मिलेगी। इसके लिए रोडवेज ने चालक—परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की बात कही है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। हर दस मिनट में यात्रियों को बस मिलने का दावा किया है। करीब दो सौ बसों को दिल्ली, जयपुर और लखनऊ रूट पर दौड़ाया जाएगा। वहीं अलीगढ़, बरेली जैसे रूटों पर भी दो सौ से अधिक बसें चलाई जाएंगी। यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement