income tax raids continue after notbandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी के बाद इनकम टैक्स छापेमारी का दौर

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 1:35 PM (IST)
नोटबंदी के बाद इनकम टैक्स छापेमारी का दौर
मेरठ। नोटबंदी के बाद से लगातार पूरे हिंदुस्तान में जगह जगह इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। जिसको लेकर तमाम बड़े अधिकारियों से लेकर बडे बिजनेस मैनो में हड़कंप मचा हुआ है। तमाम बड़े लोग काले धन को सफेद बनाने में लगे हुए है। जिसकी शिकाते इनकम टैक्स को मिल रही ही है। उसी के आधार पर लगातार छापेमारी चल रही है। आज भी मेरठ में भी इनकम टैक्स की टीम के अधिकारियो ने सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के घर पर छापेमारी की ओर वही दूसरी तरफ अधिकारी के सिडिंकेट बैंक में बैंक खाते खंगाले गए आज सुबह से ही लगातार छापेमारी चल रही है सुबह से ही अधिकारी गुपचुप तरीके से छापेमारी कर रहे है। मीडिया के कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है कि क्या सूचना है क्या नही लेकिन ये तो छापेमारी से साफ है कुछ ना बडा मामला है ओर उसी की छानबीन में टीम लगी हुई है। अधिशासी अभियंता का घर मेरठ के थाना सिविल लाइन एरिया के बाउंड्री रोड पर है और किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। अभी देखना बाकि है कि इस छापेमारी में क्या मिलता है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement