incident was captured on CCTV, mobile shop theft-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, मोबाइल शॉप में चोरी

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 12:04 PM (IST)
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, मोबाइल शॉप में चोरी
गोरखपुर।खोराबार थाना क्षेत्र के महेवा मंडी के बगल में स्थित दीपक रिचार्ज गैलरी मोबाइल शॉप में बीती रात चोरों निशाना बनाया।चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर एक लैपटॉप और दर्जनों मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. दुकान के बगल में मौजूद पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।इलाहीबाग के रहने वाले दीपक गुप्ता की खोराबार थाना क्षेत्र के महेवा मंडी के पास दीपक रिचार्ज करना नाम से मोबाइल की दुकान है।वह रोज की तरह बुधवार की शाम दुकान बंद करके घर चला गया। आज सुबह जब दुकान पहुंचा तो उसका शटर का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने दुकान के अंदर से लैपटॉप सहित दर्जनों मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान के बगल में स्थित पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस वालों को भी दुकान का ताला तोड़ने की भनक तक नहीं लगी. घटना की जानकारी दीपक ने थाना को दी है। [@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement