Inauguration and Foundation Stone Laying for Development Works Worth 8.78 Crore in Behror Assembly Constituency-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड़ विधानसभा में 8.78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 10:01 AM (IST)
बहरोड़ विधानसभा में 8.78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास
सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मिली नई गति बहरोड़। बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न विकास कार्यक्रमों में भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर लगभग ₹8.78 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत माजरी गांव से हुई, जहां डॉ. मोहित ने 91 लाख रुपये की लागत से निर्मित दौसोद–माजरी सड़क का उद्घाटन किया। साथ ही विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर माजरी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक कोष से 5 लाख रुपये की घोषणा की।
इसके बाद बंथला में 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित शिवदानसिंहपुरा–बंथला सड़क तथा 5 लाख रुपये की लागत से स्कूल से श्याम मंदिर तक बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बंथला में स्टेज निर्माण के लिए विधायक कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की गई।
दौसोद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहित ने 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित निहालपुरा सड़क से दौसोद सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया तथा 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसके अलावा उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत से तैयार रनिंग ट्रैक एवं जिम, 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरआरसी सेंटर, 3 लाख रुपये की लागत से बाबा नृसिंह भगवान मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स, 2.50 लाख रुपये की लागत से हनुमान मंदिर के सामने धर्मशाला में इंटरलॉकिंग टाइल्स, 1 लाख रुपये की लागत से स्थापित बर्तन बैंक तथा 4 लाख रुपये की लागत से गुर्जरों की ढाणी से सती माता की ओर इंटरलॉकिंग सड़क एवं जेजेएम पानी की टंकी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। साथ ही दौसोद में विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक कोष से 20 लाख रुपये की घोषणा की।
कान्हावास बैरियर पर डॉ. मोहित ने 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्टेट हाईवे-111 (कान्हावास बैरियर) से हरियाणा सीमा तक सीसी सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क राजस्थान और हरियाणा के बीच आवागमन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाएगी।
इसके बाद कान्हावास में 4.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। साथ ही 8.40 लाख रुपये की लागत से स्टेट हाईवे-111 से कान्हावास तक सड़क, 5 लाख रुपये की लागत से घोर से पंचायत घर तक सीमेंट इंटरलॉकिंग सड़क तथा 2 लाख रुपये की लागत से कृष्ण साहब के गुवाड़े से महेंद्र के घर तक सीसी सड़क का भी उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रमों के अंत में डॉ. मोहित जसवंत यादव ने मांढण स्थित गौशाला में आयोजित गौ स्वामणी एवं स्नेह मिलन समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए समाज से गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और जनसेवा के अपने संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement