In issue of corruption minister keep silence, but..-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुप्पी साध गए मंत्री जी लेकिन...

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2017 4:38 PM (IST)
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुप्पी साध गए मंत्री जी लेकिन...
भिवानी। सोमवार को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भिवानी पहुंचे। उन्होने यहां नवनिर्मित सडक़ों व स्कूलों का निरीक्षण किया और पंचायत भवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जाटों की पहली पसंद बीजेपी है। शर्मा ने कहा कि भाजपा ही जाटों का कल्याण कर सकती है। लेकिन रॉकी मित्तल द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर रामबिलास चुप्पी साध गए। बता दें कि नवनिर्मित सङकों का निरीक्षण करने के बाद रामबिलास शर्मा किरोङीमल राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल के हॉल की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद नेताजी जयंती पर राजकीय कन्या स्कूल पहुंचे और छात्राओं से नेताजी के बारे में सवाल किए। इसके बाद वो पंचायत घर में जिला कष्ट एवं निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे।

[@ गुरुग्राम के लिए क्या-क्या उपलब्धियां लेकर बीता यह साल, जानिए ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement