In excuse of unlesh the vechile woman raped, case register-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाड़ी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 5:21 PM (IST)
गाड़ी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज
सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस के सामने युवती को गाड़ी दिलाने के बहाने दुष्कर्म करने का मामला आया है। पीडि़त युवती ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच करवाई जहां युवती से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पानीपत निवासी एक (24) वर्षीय युवती ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसे नई गाड़ी खरीदनी थी। वह गाडिय़ों की सैल्स का काम करती है। गाड़ी के लिए वह अलग-अलग शोरूम में गई। उसी दौरान उसकी मुलाकात विवेक निवासी हुड्डा कालोनी पानीपत के साथ हुई। युवती ने बताया कि विवेक गाडिय़ों की सैल्स का काम करता है। उसने उसे गाड़ी दिलवाने की बात कही। गाड़ी दिलवाने के लिए उसने तीन लाख रूपये की नकदी जमा करवाई। लेकिन गाड़ी दिलाने को लेकर बार-बार युवक उसे बहाना बनाकर बात को टालने लगा। युवती ने बताया कि गत 15 दिसंबर को युवक ने उसे गाड़ी दिलवाने की बात कहकर उसे मुरथल स्थित रहन बसेरा होटल में लेकर आया।
युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ ढाबे पर विवेक ने रेप किया। रेप करने के बाद वह सहम गई। युवक उसे पानीपत छोडक़र फरार हो गया। कई दिनों तक वह लोक-लाज के चलते चुप रही है। उसके बाद मामले की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

[@ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement