Advertisement
बहरोड़ में अब पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट, नहीं तो कटेगा चालान

उन्होंने बताया कि भामाशाहों और समाजसेवियों के सहयोग से हेलमेट वितरण अभियान भी शुरू किया गया है। एक जनवरी से 31 जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा माह की निगरानी केंद्र और राज्य सरकार दोनों स्तर पर की जा रही है। एसपी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर मौतें बिना हेलमेट के हुई हैं, इसलिए लोगों को अपने जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
एसपी देवेंद्र कुमार ने अपनी हालिया पदोन्नति पर कहा कि पद बदलता है, लेकिन जिम्मेदारी वही रहती है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पहले की तरह जारी रहेगी। उन्होंने मीडिया से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस तक जरूर पहुंचाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
युवाओं को संदेश देते हुए एसपी ने कहा कि वे सोशल मीडिया से उचित दूरी बनाएं और मेहनत के रास्ते पर चलें। 2026 को खुशियों भरा बनाने के लिए युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ना होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


