important meeting over the irrigation plan in five years in the Collectorate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहर, खाले और कृषि के क्षेत्र में आगामी पांच साल में खर्च होंगे 2635 करोड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 12:20 PM (IST)
नहर, खाले और कृषि के क्षेत्र में आगामी पांच साल में खर्च होंगे 2635 करोड़
श्रीगंगानगर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को लेकर आगामी पांच वर्ष में जल प्रबंधन के लिए होने वाले कार्य एवं जिले के आगामी पांच वर्षों के सिंचाई प्लान को लेकर कलेक्ट्रेट सभाहॉल में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर ज्ञानाराम ने की। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस क्षेत्र में आगामी पांच वर्षों में कच्ची नहरों और कच्चे खालों को पक्का करने, बूंद-बूंद, फव्वारा व डिग्गियों का निर्माण एवं वाटरशैड निर्माण के लिए 2635 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी। इससे इस क्षेत्र में जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कार्य पूर्ण होगा तथा किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्ष 2021 तक के लिए बनाए जाने वाले प्लान में कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने बताया कि जलसंसाधन के लिए 2,23,841.94 लाख, कृषि के लिए 15,500 लाख, उद्यान के लिए 354.50 लाख, वाटर शैड के लिए 2116.61 लाख, मनरेगा में डिग्गियों के लिए 21,574.72 लाख तथा आत्मा में 123.17 लाख रुपए की राशि का प्लान तैयार किया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि सिंचाई के क्षेत्र में 73,119 लाख, हर खेत को पानी के लिए 1,50,722.94 लाख, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 15,977.67 लाख, वाटरशैड के लिए 2116.61 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी।
जिला कलंक्टर ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले के लिए 2635 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि से तैयार किए गए प्लान में कोई भी नहर, पटड़ा, खाले कच्चे नही रहेंगे तथा जलप्रबंधन के लिए किसानों के खेतों में डिग्गियों का निर्माण होगा। प्रत्येक ब्लॉक में प्रतिवर्ष 300 से 400 डिग्गियों का निर्माण किया जाएगा। बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति व फव्वारा पद्धति को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग के उपनिदेशक सहित विभिन्न परियोजनाओं व विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

[# माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement