प्रशासन की शह पर अवैध पटाखा
फ़ैक्ट्री! आप भी पढ़ें...
khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 09:44 AM (IST)
वाराणसी में दीपावली के अवसर पर अस्थायी
लाइसेंसी पटाखा कारोबारियों के लिए इसबार अवैध रूप से रिहायशी इलाकों, खासकर
दालमंडी क्षेत्र में भंडारण किया गया हजारों कार्टून पटाखा लाकर खुलेआम कानून की
धज्जियाँ उड़ाने कोशिश कर रहे हैं । वाराणसी के सिटी मजिस्ट्रेट सुशील
कुमार गौड़ के अनुसार केवल 10 किलो पटाखे ही अस्थायी दुकानदार अपनी दुकानों पर रख
सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर स्थायी लाइसेंसी पटाखा कारोबारियों से माल लेकर बेच
सकते हैं। जैसा
कि वाराणसी में स्थायी लाइसेंसी पटाखा कारोबारियों में प्रमुखरूप से हिन्दुस्तान
फायर वर्क्स बेनियां के प्रमुख साबी अली, जेनिथ एजेंसी मुन्ना भाई, जय
माँ अम्बे दिलीप मोटवानी बादशाह बाग सिगरा, मुनौव्वर अली
दालमण्डी पहले हुआ करते थे, किन्तु विगत दो वर्षों पहले तत्कालीन
जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने हिन्दुस्तान फायर वर्क्स की दुकान दीपावली के अन्तिम
सप्ताह में बंद करवा दिया। जबकि जेनिथ एजेंसी धड़ल्ले से अपना कारोबार करता रहा।
यह भी पढ़े :ISRO बनाएगा विश्व रिकॉर्ड,एक साथ 83 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार