If the encroachment on the government school playground isnt removed within 10 days, we will commit suicide. A memorandum was submitted to the Sub-Divisional Officer.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10 दिन में राजकीय विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण नहीं हटाया तो करेंगे आत्मदाह, उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026 4:48 PM (IST)
10 दिन में राजकीय विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण नहीं हटाया तो करेंगे आत्मदाह, उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
रूपवास (भरतपुर)। क्षेत्र के जसवंत नगर के दर्जनों ग्रामीणों ने राजकीय विद्यालय के खेल मैदान से 10 दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाएं जाने पर उपखण्ड कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को दिया है। ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को दिए ज्ञापन में लिखा कि जसवंत नगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर गांव के ही कुछ लोगों ने वर्षों से अतिक्रमण कर रखा है। जिसको लेकर कई बार, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारी व उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। लेकिन जनप्रतिनिधियों व प्रशासन ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की है। ज्ञापन में लिखा कि रेवन्यू बोर्ड अजमेर का फैसला विद्यालय भी विधालय के पक्ष में आने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय प्रशासन भी अतिक्रमणकारियों से मिला हुआ है। आज अंतिम बार सूचित किया जा रहा है। कि 10 दिन में विद्यालय के खेल मैदान की भूमि से अतिक्रमण नहीं हटता है तो कार्यालय में आपके समक्ष हम समस्त ग्रामीण आत्मदाह करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिम्मेदार आप की होगी। इस अवसर पर लोकमन, भूरी सिंह, चन्द्रभान, हुकम सिंह, मानसिंह, ताराचन्द्र, यादराम, विक्रमसिंह, रामलखन, प्रेमसिंह, देशराज, थान सिंह, गोपाल, मेघसिंह, गीतम मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement