khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 12:36 PM (IST)
मंडी। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक श्री सुभाष चन्द्र शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि IBPS द्वारा CWE RRB V की परिणाम घोषणा कर दी गई है। इन परिणामों के आधार पर हि.प्र. ग्रामीण बैंक में 288 रिक्त पद भरे जायेंगे। हि.प्र. ग्रामीण बैंक सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देता है एंव उनका इस प्रतिष्ठित संस्थान में स्वागत करता है। सभी चयनित उम्मीदवारों की प्री-जोइनिंग प्रक्रिया अप्रैल माह में पूरी की जाएगी। नई भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ग्रामीण बैंक में स्टाफ संख्या बढेगी, शाखाएं सुदृढ़ होंगी तथा ग्राहक सेवा उत्तम होगी। चयनित उम्मीदवार अधिकतर हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी हैं।पदानुसार चयनित उम्मीदवार इस प्रकार हैं:- वरिष्ठ प्रबंधक: 2, प्रबंधक: 31 (जिनमें जनरल बैंकिंग: 19, कृषि अधिकारी: 10, चार्टर्ड अकाउंटेंट: 2), सहायक प्रबंधक: 85 तथा कार्यालय सहायक (बहूद्देशीय): 170इसके साथ ही वितीय समावेशन के लक्ष्य से इस वित्त वर्ष में हि.प्र. ग्रामीण बैंक 25 नई शाखाएं खोलेगा, जिस से हिमाचल निवासियों को और अधिक सेवा के अवसर प्रदान होंगे एंव क्षेत्र का विकास होगा।