hymn evening in the amet rajsamand district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निर्गुणी भजनों ने भजन संध्या में बांधा समां

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 09:09 AM (IST)
निर्गुणी भजनों ने भजन संध्या में बांधा समां
राजसमन्द। आमेट नगर के शनि महाराज मन्दिर के पास रविवार रात्रि को कोटड़ी के हीरा लाल राव एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या में एक से बढक़र निर्गुणी भजनों ने ऐसा समां बांधा कि लोग भक्ति रस में झूम उठे। नगर के भक्तजनों द्वारा आयोजित की गई भजन संध्या का आगाज गणपति वन्दना ‘आओ गजानन आओ म्हारे आंगण में रस बरसाओ’ से हुई। तत्पश्चात हनुमान पर बनाए गए भजन पर कलाकारों द्वारा हनुमान का रूप धरकर ‘घुमादे म्हारा बालाजी घोटो’ की प्रस्तुति दी। हीरालाल राव द्वारा माताजी की लावणी ‘झरनी जोग माया’ गाकर भक्ति में शक्ति के दर्शन करवाए गए। नृत्य कलाकारों द्वारा मोर नृत्य व माताजी की झांकी के दर्शन कराने से दर्शकों को माता के दरबार का अहसास हुआ। ‘पत्थर में परमेश्वर वेतो तो, वो जल में डूबत नाही’ जैसे भजनों ने भक्तिरस की सरिता बहाई। इस कार्यक्रम में अम्बालाल खटीक, रोशनलाल खटीक, पुरुषोत्तम पालीवाल, रतनलाल सुथार, जमनालाल बागोरा, ललित पालीवाल, शंभुलाल सुथार, नटवर सिंह भाटी, संपत खटीक, रतन लाल माली, प्यारे लाल माली, बाबूलाल मेवाड़ा, फतेहलाल टेलर, जीवन सिंह चूंडावत, मदनलाल सैन, लक्ष्मण लाल खटीक सहित अनेक लोग मौजूद थे। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement