बच्ची की हुई मौत तो गुस्साए पिता ने बताया मां को ही दोषी
khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 2:09 PM (IST)
डूंगरपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को कई दिनों से बीमार 9 महीने की एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय रेलवे कॉलोनी की महिला वजू जब अपनी बीमार बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो, यहां डॉक्टर ने उसकी बच्ची मुन्नी को मृत घोषित कर दिया। जब वजू ने बच्ची की मौत की खबर अपने पति को दी तो पति ललित जो अभी अहमदाबाद में काम कर रहा है ने उसे ताना देते हुए कहा की बच्ची की मौत की जिम्मेदार तू है। हम बच्ची के दाह संस्कार में नहीं आएंगे।
पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम