Hundreds of Shiva devotees in Savan come to the Harani Mahadev Temple in Bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सावन में हरणी महादेव मंदिर में रोजाना आते हैं सैकड़ों शिव भक्‍त

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 11:52 AM (IST)
सावन में हरणी महादेव मंदिर में रोजाना आते हैं सैकड़ों शिव भक्‍त
भीलवाडा़। शहर से महज 5 किलोमीटर दूर पहाडी़ की तलहटी में स्थित अतिप्राचीन हरणी महादेव शिव मन्दिर शहर‍वासियों की आस्‍था का केन्‍द्र हैं। मन्दिर में शिवलिंग किसी द्वारा स्‍थापित नहीं किया, बल्कि सैकड़ों साल पूर्व यह जमीन से प्रकट हुआ था। जिसके बाद से यहां पर भक्‍तों अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। यहां सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों श्रृद्धालु शिवलिंग पर दूध, जल से अभिषेक करते हैं। मन्दिर के पास ही स्थित तालाब भी इस स्‍थान का सौन्‍दर्य को चार चांद लगा देता है। इसके कारण शहरवासियों के लिए यह स्‍थान तीर्थ स्थल के साथ ही पिकनिक स्‍पॉट भी बना हुआ है। हरणी महादेव मन्दिर के पुजारी पं‍.भगवती प्रसाद शर्मा व ओम प्रकाश शर्मा कहते हैं कि करीब 700 साल पूर्व राजदरबार के लोग यहां शिकार करने आये थे। इसी दौरान आकाशवाणी हुई कि आप जिसे गुफा में ठहरें वहीं शिवलिंग भी दबा हुआ है। इस पर उन्‍होंने इस जगह को खोदा तो शिवलिंग निकला। इस शिवलिंग को वह अपने साथ ले जाने के लिए प्रयास करने लगे, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाये। उसके बाद कई सालों तक इसे गुफा में ही इनकी पूजा-अर्चना की जाती रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement