khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 6:03 PM (IST)
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी कर बिहार से राजस्थान ले जाते वक्त चार नाबालिगों को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग बच्चों की उम्र 10 से 12 बर्ष के बीच की है।नाबालिग को 4 हजार रूपये महीना सफाई के काम में लगाने का वादा कर ये तस्कर बच्चों को ले जा रहे थे। यूनिट ने बच्चों को चाइल्ड लाइन को सुपर्द कर दिया है। चाइल्ड लाइन बच्चों को घर पहुंचायेगी। एएचटीयू आरोपी तस्कर मंजूर आलम के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज करा आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।